Haryana Weather Update: हरियाणा के 10 जिलों में झमाझम बारिश, देखें अपने जिले का हाल

Haryana Weather Update: हरियाणा में कल रात से मौसम बदल गया है। आज सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, पानीपत, भिवानी, झज्जर, जींद, महेंद्रगढ़, पलवल और फरीदाबाद में बरसात हो रही है। चरखी दादरी और सोनीपत में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ...

Haryana Weather Update: हरियाणा में कल रात से मौसम बदल गया है। आज सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, पानीपत, भिवानी, झज्जर, जींद, महेंद्रगढ़, पलवल और फरीदाबाद में बरसात हो रही है। चरखी दादरी और सोनीपत में बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व पानीपत में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम में देर रात बदलाव हुआ था। पानीपत, करनाल और कैथल में बारिश के साथ ओले गिरे थे।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

कल और परसों कैसा रहेगा मौसम
कल 3 मई को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, फतेहाबाद व सिरसा में 25-50 फीसदी बारिश के आसार है। कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, हिसार, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम ड्राई रहेगा।

वहीं 4 मई को अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर में 25 प्रतिशत बारिश के आसार है। वहीं अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहने की संभावना है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

हरियाणा का अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री बढ़ा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में गुरुवार को 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सिरसा व पानीपत में 0.8 डिग्री की दर्ज की गई।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author