Haryana Weather Update: हरियाणा के 20 जिलों में लू का अलर्ट, पहली बार 40 डिग्री पार पहुंचा तापमान

Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी ने कहर बरसाना शुरु कर दिया है। मौसम विभाग ने आज करनाल और यमुनानगर को छोड़कर सभी जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की ...

Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी ने कहर बरसाना शुरु कर दिया है। मौसम विभाग ने आज करनाल और यमुनानगर को छोड़कर सभी जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

9 अप्रैल के तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। इसके बाद 10 और 11 अप्रैल को ज्यादातर इलाकों में बारिश के आसार है। प्रदेश में इस साल सोमवार को पहली बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा। रोहतक सबसे गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

9 तक मौसम साफ, 10-11 को बूंदाबांदी की संभावना
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में 9 अप्रैल तक मौसम खुश्क रहने के आसार है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 9 अप्रैल की रात से मौसम बदल सकता है। इससे प्रदेश में 10 और 11 अप्रैल को ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इससे 12 व 13 अप्रैल को दिन के तापमान में हल्की गिरावट होगी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

इन लोगों को लू लगने का ज्यादा खतरा
गुरुग्राम के डीसी अजय कुमार ने कहा कि गर्मी के मौसम में लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। धूप में घूमने वाले खिलाड़ियों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का डर ज्यादा रहता है।

लू लगने पर उसके इलाज से बेहतर है, हम लू से बचे रहें यानी बचाव इलाज से बेहतर है। लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। सुबह 11 बजे से शाम को 4 बजे तक कड़ी धूप में बाहर निकलने से बचें।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author