Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश के गिरे ओले, इन 7 जिलों में अलर्ट जारी

Haryana Weather Update: हरियाणा के नूंह में आज सुबह-सुबह बारिश के साथ ओले गिरे है। पुन्हाना में करीब 10 मिनट तक ओलावृष्टि जारी रही। हालांकि अभी यहां बारिश जारी है। फरीदाबाद में बारिश शुरु हो गई है। चरखी दादरी और ...

Haryana Weather Update: हरियाणा के नूंह में आज सुबह-सुबह बारिश के साथ ओले गिरे है। पुन्हाना में करीब 10 मिनट तक ओलावृष्टि जारी रही। हालांकि अभी यहां बारिश जारी है। फरीदाबाद में बारिश शुरु हो गई है। चरखी दादरी और झज्जर में बादल छाए हुए हैं। भिवानी में सुबह हल्की बारिश हुई।

वहीं हिसार, जींद पंचकूला, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद और कैथल में मौसम साफ है। देर रार बारिश हुई थी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मौसम विभाग ने अंबाला, पंचकूला, महेंद्रगढ़, यमुनानगर, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश के आसार जताए हैं। जबिक अन्य जिलों में 25 फीसदी तक बारिश के आसार है।

4-5 मई को भी हरियाणा में बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 4 मई को पूरे हरियाणा में बरसात होगी। अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 50 से 75 प्रतिशत बारिश के आसार है। जबकि करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत व सोनीपत में 25-50 प्रतिशत बारिश की संभावना हैं। वहीं अन्य जिलों में 25 प्रतिशत तक बारिश के आसार है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

आज 5 मई को भी पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। जिसमें फतेहाबाद, सिरसा, हिसार और जींद में 25 फीसदी तक बारिश के आसार है। वहीं अन्य जिलोंम में 25-50 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author