Haryana Weather Update: हरियाणा के 5 जिलों में बरसे बादल, इन छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Haryana Weather update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश देखने को मिल रही है। प्रदेश के चार जिलों फरीदाबाद, कैथल, नारनौल, हिसार और चरखी दादरी में देर रात और अलसुबह हल्की बारिश देखने को मिली है। दरअसल, मौसम विभाग ...

Haryana Weather update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश देखने को मिल रही है। प्रदेश के चार जिलों फरीदाबाद, कैथल, नारनौल, हिसार और चरखी दादरी में देर रात और अलसुबह हल्की बारिश देखने को मिली है।

दरअसल, मौसम विभाग ने कैथल, कलायत, नरवाना, गुल्हा, पिहोवा और थानेसर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा करनाल, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

गेहूं की फसलों को होगा फायदा

किसानों का कहना है कि प्रदेश में बदले मौसम से गेहूं की फसल को फायदा होने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पिछले कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और गेहूं की फसल बढ़ नहीं पाई है। ऐसे में ये हल्की बारिश राहत देने वाली है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

WhatsApp Image 2025 02 20 at 6.26.56 AM

हरियाणा में 21 के बाद बदलेगा मौसम

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा में 21 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव की वजह से 20 फरवरी तक प्रदेश के अधिकांश भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट आएगी। लेकिन, 21 फरवरी के बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

About the Author