Haryana Weather Today: हरियाणा से गायब हुई सर्दी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather Today:हरियाणा में आज यानी बुधवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंड होगी और दोपहर में तेज धूप निकलने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की मानें, तो प्रदेश में 5 ...

Haryana Weather Today:हरियाणा में आज यानी बुधवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंड होगी और दोपहर में तेज धूप निकलने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग की मानें, तो प्रदेश में 5 मार्च से लेकर 10 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में कहा जा सकता है कि हरियाणा से सर्दी गायब हो गई है और जल्द ही गर्मी दस्तक देने वाली है। हालांकि, होली यानी 13 मार्च के बाद मौसम बदल सकता है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

वहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 9 मार्च तक परिवर्तनशील और ड्राई रहने की संभावना है। इस दौरान 5 और 6 मार्च के दौरान बीच-बीच में मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

हरियाणा में आज यानी बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं गुरुवार को धिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

 

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author