Haryana Weather Today: हरियाणा में 26 और 27 फरवरी को होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Haryana Weather Today: हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में 26 और 27 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने अभी से ही येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ...

Haryana Weather Today: हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में 26 और 27 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने अभी से ही येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में 22 से लेकर 25 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। वहीं इसके बाद लगातार दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। वहीं 28 फरवरी को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते प्रदेश में एक बार फिर ठंड देखने को मिलेगी और इसका असर मार्च के पहले हफ्ते तक रह सकता है। ऐसे में लोगों के लिए राहत की खबर है सर्दी अभी गई नहीं है।

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

आज के मौसम की बात करें तो शनिवार को मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप खिलेगी। हालांकि, ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा। इससे मौसम में ठिठुरन बरकरार रहेगी और सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी। वहीं आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

24 फरवरी का तापमान

अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस

25 फरवरी का तापमान

अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

26 फरवरी का तापमान

अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस

27 फरवरी का तापमान

अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

28 फरवरी का तापमान

अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस

 

About the Author