Haryana Weather Today: हरियाणा में जल्द आने वाली है गर्मी?, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather Today: हरियाणा में आज यानी शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह शाम हल्की ठंड होगी और दोपहर में तेज धूप खिलेगी। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। दरअसल, चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के ...

Haryana Weather Today: हरियाणा में आज यानी शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह शाम हल्की ठंड होगी और दोपहर में तेज धूप खिलेगी। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

दरअसल, चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के वेदर को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 12 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। वहीं तेज हवाओं का दौर भी कम हो जाएगा। जिसके चलते तापमान बढ़ेगा और लोगों को दिन में गर्मी महसूस होगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अगर बारिश नहीं हुई तो 15 मार्च के बाद गर्मी दस्तक दे सकती है।

हरियाणा में आज का तापमान

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

हरियाणा में आज यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि, रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author