Haryana Weather Today: हरियाणा में ठंडी हवाओं ने मौसम में बढ़ाई ठिठुरन, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather Today: हरियाणा में आज यानी गुरुवार से 11 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि, इस दौरान ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा। जिसके चलते मौसम में ठिठुरन बरकार रहेगी। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 12 मार्च ...

Haryana Weather Today: हरियाणा में आज यानी गुरुवार से 11 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि, इस दौरान ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा। जिसके चलते मौसम में ठिठुरन बरकार रहेगी। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 12 मार्च के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

दरअसल, मौसम विभाग ने 6 मार्च से लेकर 11 मार्च तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इस दौरान बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जिसके चलते प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, तेज और ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा और ये ठंडी हवाएं होली के बाद कम हो सकती है। इनके कम होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी और इसके बाद गर्मी दस्तक दे सकती है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम 

हरियाणा में गुरुवार सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही है। जिसकी वजह से लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं दिन में भी इन तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा दिन में तेज धूप खिलेगी। वहीं शाम और रात के समय भी ये ठंडी हवाएं चलेंगी। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान 

हरियाणा में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि, रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

 

About the Author