Haryana Weather: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जाने IMD का ताजा पूर्वानुमान

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। हवा चलने से शुक्रवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 29 मार्च से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव ...

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। हवा चलने से शुक्रवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 29 मार्च से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे प्रदेश में वातावरण में नमी बढ़ने के साथ ही बादलवाई होने की संभावना है। वहीं प्रदेश में हिसार का तापमान 37.2 डिग्री तक पहुंच गया है।

मौसम में बदलाव के कारण तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। वहीं शुक्रवार को हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 2 अप्रैल तक खुश्क रहने की संभावना है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना से हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है जिससे विशेषकर दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

तापमान में हो सकती है गिरावट
इस दौरान 29 व 30 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ने व आंशिक बादल आने की संभावना है परंतु बाद में मौसम साफ व खुश्क रह सकता है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

उत्तर पश्चिमी तेज हवाएं चलने की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की सकती है। प्रदेश में तापमान (डिग्री सेल्सियस में)जिला न्यूनतम अधिकतम अंबाला 19.8 34.4, फरीदाबाद 19.6 37.1, गुरुग्राम 17.9 35.8, हिसार 18.5 37.2, करनाल 17 34, कुरुक्षेत्र 20.7 34.3, नारनौल 19.5 37, पानीपत 17.1 34.6, रोहतक 19.6 37 रहा।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author