Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र व अंबाला शामिल है। इस दौरान गरज और चमक के साथ 40-60 km प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।
आज 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले 4 दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। बुधवार शाम को प्रदेश के मौसम में बदला देखने को मिला। जिसके चलते रोहतक में बारिश हुई। वहीं भिवानी में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।
मौसम विभाग के अनुसार 8 मई को प्रदेश के 12 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 फीसदी बारिश होने के आसार है।
वहीं हरियाणा के 10 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर में मौसम साफ रहेगा। कल 9 मई को 10 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में बरसात की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा।

10-11 को बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक 10 मई को हरियाणा के 4 जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनागर और कुरुक्षेत्र में 25 से 50 फीसदी बारिश के आसार है। 12 जिलों, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 प्रतिशत तक बारिश के आसार है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में मौसम साफ रहेगा।
11 मई को प्रदेश के 7 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25-50 फीसदी बारिश की संभावना है। 9 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पलवल, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर और रोहतक में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा।








