Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम दोपहर बाद बदल गया है। 4 जिलों में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ में बारिश के साथ आंधी चल रही है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 40 से 60km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। इसके साथ ही राज्य के अधिकांश जिलों में शाम तक तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 11 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में 25-50 प्रतिशत और 6 जिलों कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है।








