Haryana Weather Alert: हरियाणा के 12 जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, आज पूरे प्रदेश में अलर्ट

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। देर रात प्रदेश के 12 जिलों में तेज बारिश हुई। इनमें जींद, अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत और नूंह शामिल हैं। पानीपत और यमुनानगर ...

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। देर रात प्रदेश के 12 जिलों में तेज बारिश हुई। इनमें जींद, अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत और नूंह शामिल हैं। पानीपत और यमुनानगर में भी ओलावृष्टि हुई है। बारिश के कारण मंडियों में 15 लाख टन से ज्यादा गेहूं भीग गया।

मौसम विभाग के अनुसार 7 मई तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। अधिकतर जिलों में आंधी के साथ बारिश के आसार है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को महेंद्रगढ़ रहा, जहां तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक 5 मई को पूरे हरियाणा में बारिश होगी। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 50-75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत में 25-50 फीसदी बारिश की संभावना है और अन्य जिलों में 25 फीसदी तक बारिश होगी।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author