Haryana Weather Alert: हरियाणा के 9 जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, 3 दिन बाद फिर होगी बारिश

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अगले 3 दिनों तक मौसम साफ रहने वाला है। 17 मई के बाद फिर से मौसम बदलेगा। इसके ...

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अगले 3 दिनों तक मौसम साफ रहने वाला है। 17 मई के बाद फिर से मौसम बदलेगा। इसके चलते हरियाणा के 8 जिलों में बारिश की संभावना है।

बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने 14 से 16 मई तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं जताई है। लेकिन 17 मई से हरियाणा के 8 जिलों सिरसा, फतहेबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, सोनीपत व पानीपत में बारिश की संभावना है, जबकि अन्य 14 जिलों में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

24 घंटे में बदला तापमान
हरियाणा में पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबी जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी जिला फरीदाबाद में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिसके बाद फरीदाबाद का अधिकतम तपामान 39.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author