Haryana Toll Tax: हरियाणा में 1 अप्रैल से बढ़ जायेगा टोल टैक्स, प्रदेश के इन 24 टोल प्लाजा से गुजरना होगा महंगा

Haryana Toll Tax: हरियाणा में 1 अप्रैल 2025 यानी कल से टोल टैक्स में इजाफा होने वाला है। हरियाणा में हाईवे और एक्सप्रेस वे पर सफर करने वाले लोगों को 5 से 25 रुपये तक का अतिरिक्त टोल टैक्स देना ...

Haryana Toll Tax: हरियाणा में 1 अप्रैल 2025 यानी कल से टोल टैक्स में इजाफा होने वाला है। हरियाणा में हाईवे और एक्सप्रेस वे पर सफर करने वाले लोगों को 5 से 25 रुपये तक का अतिरिक्त टोल टैक्स देना पड़ेगा।

प्रदेश भर के करीब 24 टोल ऐसे हैं, जिन पर इन बढ़ी हुई कीमतों का प्रभाव पड़ेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए टोल अधिकारियों ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा हर साल टोल टैक्स में इजाफा होता है।

टोल रेट में हुआ इतना इजाफा

नए रेटों की जानकारी को लेकर किसी वाहन चालक में कोई असमंजस ना रहे, इसलिए सभी सूचियों को टोल बूथों पर लगा दिया गया है। गदपुरी टोल प्लाजा, जो फरीदाबाद- पलवल के बीच पड़ता है, यहां टोल रेट में 5 से 20 रुपए और मंथली पास में 10 रुपए का इजाफा हुआ है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

वर्तमान में यहाँ एक तरफ का किराया 120 रुपए लगता है, लेकिन 1 अप्रैल से इसमें 5 रुपए की बढ़ोतरी के बाद 125 रुपए का टोल टैक्स लगेगा। वर्तमान में अभी दोनों तरफ से 180 रुपए का टोल टैक्स लगता है, लेकिन अगले महीने से इसके लिए 185 रुपए देने पड़ेंगे।

मंथली पास में भी 10 रुपए का इजाफा

इसी प्रकार कमर्शियल वाहनों को एक तरफ से 190 रुपए के बजाय 195 रुपए, दोनों तरफ से 280 के बजाय 290 रुपए देने पड़ेंगे। भारी वाहनों को एक तरफ से 385 की जगह 400 रुपए और दोनों तरफ से 580 की जगह 600 रुपए देने पड़ेंगे।

टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय लोगों के मंथली पास में भी 10 रुपए का इजाफा किया गया है। 1 अप्रैल से ऐसे लोगों को 340 रुपए के बजाय 350 रुपए देने होंगे।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

लाखों वाहन चालकों पर पड़ेगा असर

गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा पर भी 5 रुपए का इजाफा किया गया है। यहां रोजाना 60000 से 70000 वाहन गुजरते हैं। यहां प्राइवेट कार, जीप और वैन के 50 रुपए, लाइट मोटर व्हीकल और मिनी बस के 125 रुपए और बस व ट्रक के 255 रुपए टोल टैक्स के रूप में लगेंगे।

इसके अलावा, प्राइवेट कार, जीप और वैन का 950 रुपए का मंथली पास बनाया जाएगा। महेंद्रगढ़ में हाईवे नंबर- 148B पर सिरोही बहाली नांगल चौधरी में बने टोल और हाईवे नंबर- 152D पर नारनौल के जाट गुवाना में टोल दरों पर 5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

दिल्ली- पटियाला नेशनल हाईवे पर जींद में खटकड़ टोल प्लाजा पर 5 से 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसी प्रकार अन्य टोल प्लाजा पर भी 1 अप्रैल से बढ़ोतरी लागू हो जाएगी।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author