Haryana : सिरसा से राजस्थान के गोगामेडी जाने वाली स्टेट हाइवे होगी चकाचक, इतने करोड़ रुपये की आएगी लागत

Haryana : सिरसा से राजस्थान पवित्र धार्मिक स्थल गोगामेडी जाने वाली जमाल कुताना सिरसा स्टेट हाइवे का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस रोड पर 9 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। लोक निर्माण विभाग ने इस रोड के निर्माण को लेकर ...

Haryana : सिरसा से राजस्थान पवित्र धार्मिक स्थल गोगामेडी जाने वाली जमाल कुताना सिरसा स्टेट हाइवे का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस रोड पर 9 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। लोक निर्माण विभाग ने इस रोड के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस रोड का जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

27 किलोमीटर की दूरी तक होगा निर्माण
लोकनिर्माण विभाग द्वारा सिरसा से जमाल कुताना तक करीबन 27 किलोमीटर दूरी तक निर्माण कार्य किया जाएगा। इस रोड की चौड़ाई 18 फीट रहेगी। इस पर विभाग द्वारा 9 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इस रोड के जगह जगह टूटने से खस्ताहाल हो चुकी थी। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इस रोड के निर्माण को लेकर काफी समय से मांग उठ रही थी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

दिनभर रहता है वाहनों का आना जाना
सिरसा से जमाल कुताना राजस्थान के गोगामेडी से यह रोड जोड़ती है। इसी के साथ सिरसा से जमाल नोहर होकर भी वाहन चालक आते जाते रहते हैं। इससे वाहनों का दिनभर आगमन रहता है। वहीं इस रोड पर पड़ने वाले जमाल, कुताना, ढूकड़ा, गुडियाखेड़ा, बकरियांवाली, धिगतानियां, रंगड़ी गांव पड़ते हैं। इस रोड के निर्माण से इन गांव के ग्रामीणों को भी काफी फायदा मिलेगा।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author