Haryana: हरियाणा रोडवेज बसें होंगी हाईटेक, 15 अगस्त से ट्रैकिंग सिस्टम लागू

Haryana News: हरियाणा में अब रोडवेज यात्रियों को बसों के इंतजार में परेशान नहीं होना पड़ेगा। राज्य सरकार ने सभी सरकारी रोडवेज बसों में ट्रैकिंग सिस्टम लगाने का फैसला किया है, जिससे यात्री अब मोबाइल एप के माध्यम से अपनी ...

Haryana News: हरियाणा में अब रोडवेज यात्रियों को बसों के इंतजार में परेशान नहीं होना पड़ेगा। राज्य सरकार ने सभी सरकारी रोडवेज बसों में ट्रैकिंग सिस्टम लगाने का फैसला किया है, जिससे यात्री अब मोबाइल एप के माध्यम से अपनी बस को रियल टाइम में ट्रैक कर सकेंगे। यह सुविधा आगामी 15 अगस्त 2025 से शुरू होने जा रही है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

यह जानकारी हरियाणा के गृह एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने आज चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान दी।परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित की जा रही है, जिसमें यात्री देख सकेंगे कि उनकी बस कहां है और कितने समय में बस अड्डे पर पहुंचेगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

विज ने कहा कि जैसे एयरपोर्ट पर उड़ानों की लाइव जानकारी स्क्रीन पर मिलती है, उसी तर्ज पर हरियाणा के प्रमुख बस स्टैंडों पर भी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इन स्क्रीन पर यात्रियों को पता चलेगा कि कौन-सी बस कब और कहां से आ रही है और कितनी देर में बस रवाना होगी।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author