Haryana Road Accident: हरियाणा के पंचकूला में भीषण सड़क हादसा, हिमाचल जा रहे चार दोस्तों की दर्दनाक मौत

Haryana Road Accident: हरियाणा के पंचकूला में रविवार की सुबह करीब पांच बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें चार युवकों की मौके पर मौत हो गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच ...

Haryana Road Accident: हरियाणा के पंचकूला में रविवार की सुबह करीब पांच बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें चार युवकों की मौके पर मौत हो गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा पिंजौर टिपरा बाईपास पर हुआ है। यहां तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो शव कार के अंदर फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कार से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस का कहना है मृतकों की पहचान अध्यन बंसल, अदीप, चिराग मलिक और वैभव यादव के रूप में हुई है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

बताया जा रहा है कि सभी युवक कार से हिमाचल की ओर से आ रहे थे। इसी बीच उनके साथ यह हादसा हो गया। फिलहाल, पुलिस ने चारों को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी। इससे ही स्पष्ट हो सकेगा कि ये हादसा कैसे हुआ है।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author