Haryana Rain Update: हरियाणा के 9 जिलों में बदला मौसम, बारिश के साथ गिरे ओले

Haryana Rain Update: हरियाणा में झमाझम बारिश से मौसम बदला है। प्रदेश के 9 जिलों हिसार, गुरुग्राम, भिवानी, रोहतक, फतेहाबाद, झज्जर, चरखी दादरी, जींद और सोनीपत में बारिश हो रही है। हिसार और बालसंमद के आसपास ओले गिरे है। पानीपत, ...

Haryana Rain Update: हरियाणा में झमाझम बारिश से मौसम बदला है। प्रदेश के 9 जिलों हिसार, गुरुग्राम, भिवानी, रोहतक, फतेहाबाद, झज्जर, चरखी दादरी, जींद और सोनीपत में बारिश हो रही है। हिसार और बालसंमद के आसपास ओले गिरे है। पानीपत, नूंह, नारनौल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में मौसम साफ है।

मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में 25 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि अन्य जिलोंम में मौसम ड्राइ रहेगा। इन 7 जिलों में गरज और चकम के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

7 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान

जिन 7 जिलों में मौसम विभाग ने संभावना जताई उनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक , सोनीपत और पानीपत शामिल है। यहां पर 25 फीसदी तक बारिश की संभावना है। वहीं 14 मई को 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी व चरखी दादरी में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author