Haryana Rain Alert: हरियाणा में अगले 3 दिन झमाझम बरसेंगे बदरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Haryana Rain Alert: हरियाणा में बारिश की झड़ी शुरु हो गई है। मौसम विभाग ने आज भी हरियाणा के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं करनाल, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत और झज्जर में भारी बारिश के आसार ...

Haryana Rain Alert: हरियाणा में बारिश की झड़ी शुरु हो गई है। मौसम विभाग ने आज भी हरियाणा के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं करनाल, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत और झज्जर में भारी बारिश के आसार है।

तात्कालिक पूर्वानुमान के अनुसार झज्जर, रोहतक, हिसार, सोनीपत, जींद, पानीपत, करनाल, फतेहाबाद, कैथल, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवाएं (30-40 KMPH) के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा श्रीगंगानगर, फतेहगढ़, दिल्ली, सीधी,जमशेदपुर से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

मौसम विभाग की मानें तो 2 जुलाई को भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 75-100% बारिश के आसार है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार में 50-75% और सिरसा व फतेहाबाद में 25-50% बारिश की संभावना है।

वहीं 3 जुलाई को झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 75-100% बारिश की संभावना। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ में 50-75% और सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में 25-50% बारिश की संभावना है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

4 जुलाई को हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 50-75% और जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में 25-50% बारिश की संभावना है।

About the Author