Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के दौरान कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 17.06.2025 @ सुबह 6.20 बजे जारी..अगले तीन घंटों में मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चर्ख़ीदादरी, भिवानी, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, झज्जर, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला यमुनानगर व आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाए चलने व कहीं-कहीं गरजचमक के साथ बारिश की संभावना ।








