Haryana Rain Alert: हरियाणा में शुरू होने वाली है भारी बारिश, जानें कब एंट्री करेगा मानसून

Haryana Rain Alert: हरियाणा में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जिसके चलते प्रदेश में किसी भी वक्त झमाझम बारिश शुरू हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में 30 जून तक बारिश होने की संभावना जताई है। ...

Haryana Rain Alert: हरियाणा में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जिसके चलते प्रदेश में किसी भी वक्त झमाझम बारिश शुरू हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में 30 जून तक बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी रविवार को राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जिंद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर,
चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में भी बारिश हो सकती है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मौसम विभाग की मानें, तो आज सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

इसके अलावा अंबाला में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं
यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी बारिश होने की संभावना है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

हरियाणा में आज या कल दस्तक दे सकता है मानसून

Haryana Rain Alert Heavy rain is going to start in Haryana, know when the monsoon will enter

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि हरियाणा में मानसून आज या कल दस्तक दे सकता है। यह तय समय 29 जून से करीब एक हफ्ते पहले होगा। अब तक मानसून पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में पहुंच चुका है।

 

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

 

About the Author