Haryana : हरियाणा का कुख्यात बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर, हत्या समेत कई केस थे दर्ज

Haryana : हरियाणा के कैथल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां झज्जर जिले के कुख्यात बदमाश अनूप उर्फ हेजल की शुक्रवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कैथल स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम को ...

Haryana : हरियाणा के कैथल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां झज्जर जिले के कुख्यात बदमाश अनूप उर्फ हेजल की शुक्रवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कैथल स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम को उसकी राजौंद एरिया में मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उसको घेर लिया।

इस दौरान खुद को बचाने के लिए बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया और बाद में उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार बदमाश के खिलाफ दिल्ली, यमुनानगर, झज्जर और कैथल में हत्या, लूट, डकैती और फिरौती के कई मामले दर्ज थे।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

जानें मामला
बता दें कि कैथल के राजौंद एरिया में पुलिस को सुचना मिली थी कि अनूप उर्फ हेजल वहां मौजूद है। एएसआई तरसेम की अगुवाई में पुलिस टीम ने रातभर तलाश अभियान चलाया। सुबह करीब 3 बजे उसे राजौंद-जींद रोड पर मोटरसाइकिल से जाते देखा गया।

पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश ने 10 से 12 राउंड फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे और जवाबी कार्रवाई में हेजल को गोली लगी। उसे कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कई जिलों की पुलिस कर रही थी तलाश

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

मृतक बदमाश अनूप उर्फ हेजल पर हरियाणा और दिल्ली में करीब 8 संगीन मामले दर्ज थे। वह लगातार पुलिस से बचता आ रहा था, लेकिन इस बार कैथल स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने उसे घेरकर मार गिराया। पुलिस का कहना है कि इस एनकाउंटर से क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगेगी और अपराधियों में खौफ पैदा होगा।

कई केस थे दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अनूप उर्फ हेजल झज्जर में एक व्यक्ति की हत्या कर चुका था। कैथल के पाई गांव में क्रिकेट खेलने जा रहे युवक पर भी उसने गोलियां चलाई थीं। पिछले महीने पुंडरी कस्बे के सलामत स्वीट हाउस पर फायरिंग की थी। इसके अलावा यमुनानगर और झज्जर में भी उसने दो व्यक्तियों को गोली मारी थी। जिसके बाद से फरार चल रहा था।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author