Haryana News: हरियाणा की महिलाओं की बल्ले-बल्ले, सरकार ने 7 हजार महिलाओं का कर्ज किया माफ

  Haryana News: हरियाणा की महिलाओं को सैनी सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। हरियाणा सरकार ने महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दिए गए लोन में राहत दी है। महिला विास निगम से लोन लेने वाली 7,305 महिलाओं का ...

 

Haryana News: हरियाणा की महिलाओं को सैनी सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। हरियाणा सरकार ने महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दिए गए लोन में राहत दी है। महिला विास निगम से लोन लेने वाली 7,305 महिलाओं का 6 करोड़ 63 लाख रुपए बकाया लोन माफ कर दिया है। इसमें 3 करोड़ 82 लाख रुपये मूल राशि और 2 करोड़ 81 लाख रुपये ब्याज शामिल है। सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को देखते हुए फैसला लिया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

महिला विकास निगम को वित्तीय नुकसान से बचाने के लिए यह पूरी राशि महिला एवं बाल विकास विभाग देगा। विभाग के अनुसार 30 जून 2024 तक लोन नहीं चुका पाने वाली महिलाओं का बकाया लोन माफ कर दिया गया है।

डेढ़ लाख तक का मिलता है लोन
महिलाओं को महिला एवं बाल विकास निगम आत्मनिर्भर बनने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये का लोन देता है। यह लोन सिलाई-कढ़ाई, किराने की दुकान, रेडीमेड गारमेंट्स, स्टेशनरी, बुटीक और जनरल स्टोर जैसे कामों के लिए दिया जाता है। जिन महिलाओं की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है और परिवार में कोई आयकर दाता नहीं है, वे इस स्कीम का लाभ उठा सकती हैं।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

लोन पर सब्सिडी देती है सरकार
सरकार अनुसूचित जाति की महिलाओं को 25 हजार रुपये और अन्य महिलाओं को 10 हजार रुपये तक की सब्सिडी देती है। बाकी राशि सहकारी बैंकों से लोन के तौर पर मिलती है। महिला बाल विकास निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस योजना से कई महिलाओं को फायदा हुआ है और वे अपना बिजनेस अच्छे से चला रही हैं।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author