Haryana News: हरियाणा में महिला की चाकू से गला काटकर हत्या, पार्टनरशिप में चलाती थी होटल

Haryana News: हरियाणा के झज्जर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां चाकू से गला काटकर महिला की हत्या कर दी गई। हत्या से पहले महिला ने बेटे को फोन कर पति से झगड़ा होने की बात ...

Haryana News: हरियाणा के झज्जर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां चाकू से गला काटकर महिला की हत्या कर दी गई। हत्या से पहले महिला ने बेटे को फोन कर पति से झगड़ा होने की बात कही थी। इसके बाद महिला की हत्या की खबर आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

मामला देर रात को गांव खानपुर में हुआ। मृतका की पहचान बाला के रूप में हुई है। साल्हावास थाना एसएचओ के अनुसार रात साढ़े 9 बजे महिला ने बेटे को कॉल की थी। महिला ने बेटे को बताया था कि तेरे पापा शराब पीकर आए हैं और झगड़ा कर रहे हैं। इसके बाद महिला की किसी से बात नहीं हुई।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पार्टनरशिप में होटल चलाती थी, 3 बच्चों की मां
महिला झाड़ली में किसी व्यक्ति के साथ पार्टनरशिप में होटल चलाती थी। शादी के बाद महिला अपने बच्चों के साथ गावं में रहने लगी। उसके 3 बच्चें हैं, जिनमें 1 लड़की और 2 लड़के हैं। साल्हावास थाना SHO ने बताया मौके पर पुलिस और एफएसएल टीम पहुंची है। सबूत जुटाए जा रहे हैं।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author