Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में महिला को कार के बोनट पर डालकर 1 किलोमीटर तक घसीटा, बच्चों का इंस्टाग्राम पर हुआ था विवाद

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला को कुछ युवकों ने अपनी कार से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला कार के बोनट पर गिर गई। लेकिन, इसके बाद ...

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला को कुछ युवकों ने अपनी कार से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला कार के बोनट पर गिर गई। लेकिन, इसके बाद भी युवकों ने कार की रफ्तार कम नहीं की। बल्कि, करीब 1 किलोमीटर तक महिला को बोनट पर लटकाकर ही कार को दौड़ाते रहे। वहीं जब कार की रफ्तार धीमी पड़ी, तो महिला ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके बेटे की भी पिटाई की है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला सोनीपत के सेक्टर-15 का है। यहां रहने वाली पूजा ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके बेटे ऋषभ का विवाद मॉडल टाउन निवासी सात्विक से इंस्टाग्राम पर विवाद हुआ था। दोनों एक-दूसरे को फॉलो करते थे, लेकिन एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बहस हो गई थी। जिसके बाद जब ऋषभ के बड़े भाई रिदम ने इस पूरे मामले को सुलझाने की कोशिश की। इसी बीच सात्विक ने 8 मार्च को दोनों भाई को मॉडल टाउन बुलाया। जब दोनों भाई वहां गए तो मौके पर मौजूद सात्विक और उसके दोस्तों ने दोनों भाईयों की पिटाई कर दी। दोनों जमकर लात घूंसे मारे। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इसके बाद मामला यहां भी शांत नहीं हुआ। पूजा का कहना है कि 9 मार्च यानी को उसका बेटा ऋषभ दूध लेने के लिए सेक्टर-15 की मार्केट गया था। दूध खरीदने के बाद जब वह DAV स्कूल के पास अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था। तो तभी सात्विक अपने दोस्तों के साथ कार में वहां आया और ऋषभ पर हमला कर दिया। ऋषभ ने अपनी मां को फोन किया। मां तुरंत अपने रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंचीं और अपने बेटे को बचाने की कोशिश की।

आरोप है कि कार सवार युवकों ने उसे भी टक्कर मारी। इससे वह कार के बोनट पर गिर गई। मगर, आरोपियों ने उसे इसी अवस्था में 1 किलोमीटर तक तेज रफ्तार में कार दौड़ाई। उसने कार की रफ्तार धीमी होने के बाद अपनी जान बचाई। वहीं महिला का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई करने की बजाय केस को रफा-दफा करने की कोशिश में लगी है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author