Haryana News: हरियाणा में पानीपत पुलिस के मुलाजिम रिश्तव लेते हुए कैमरे में कैद हो गए। गोरक्षकों ने हरियाणा यूपी बॉर्डर पर पशु मेले में भैंस ले जा रहे कैंटर ड्राइवरों के साथ मिलकर स्टिंग किया।
गोरक्षकों ने बताया कि यूपी बॉर्डर से 2km पहले सनौली पुलिस थाना क्षेत्र से अवैध वसूली शुरु हुई। वहाँ पुलिस ने गाड़ियों को 300-300 रुपये लेकर आगे भेजा। टोल प्लाजा पार करने के बाद 150मीटर दूर खड़े डायल 112 के कर्मचारियों ने दोबारा उनसे 300-300 रुपये मांगे।
कैंटर ड्राइवरों ने रुपये ने होने की बात कही तो पुलिसकर्मियों ने धमकी देकर कहा कि भैंसों को गाय बनाने में 1 मिनट ही लगेगा। हाथ जोड़ने पर 100-100 रुपये में 3 गाड़ियों को यूपी में प्रवेश दे दिया।
जब स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो डीएसपी हेडक्वार्टर को भेजा गया तो उन्होंने यह कहते हुए पुलिस का पक्ष राख कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत नहीं मिलती है तो जांच करके कार्रवाई करेंगे।








