Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से यूपी का आतंकी गिरफ्तार, 2 हैंड ग्रेनेड भी हुए बरामद

Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। फरीदाबाद में गुजरात एटीएस, फरीदाबाद एसटीएफ और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की टीमों ने दबिश देकर एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 2 हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुए ...

Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। फरीदाबाद में गुजरात एटीएस, फरीदाबाद एसटीएफ और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की टीमों ने दबिश देकर एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 2 हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुए है। उसके पास से कुछ संदिग्ध वीडियो भी मिले है, जिनमें कुछ स्थानों और धर्म संबंधी कुछ डिटेल्स मिली है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान युवक अब्दुल रहमान(19) के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर फैजाबाद का रहने वाला है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

खबरों की मानें, तो केंद्रीय जांच एजेंसी के इनपुट मिला था। जिसके आधार पर फरीदाबाद के सोहना रोड के पाली इलाके से  एक खंडहरनुमा मकान से उसकी गिरफ्तारी की गई है।

-करीब 4 घंटे चली जांच के बाद टीमें आतंकी को अपने साथ ले गई। यह गिरफ्तारी रविवार के रात हुई है। जिसकी जानकारी अब मिली है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author