Traffic Challan: हरियाणा में ट्रैफिक पुलिस ने काटे धड़ाधड़ चालान, 28 लाख से ज्यादा का लगाया जुर्माना

Traffic Challan: हरियाण के गोहाना में ट्रैफिक पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। इसी के चलते गोहाना के पुराना बस स्टैंड, अंबेडकर चौक, ...

Traffic Challan: हरियाण के गोहाना में ट्रैफिक पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। इसी के चलते गोहाना के पुराना बस स्टैंड, अंबेडकर चौक, सोनीपत मोड़, पुराणी सब्जी मंडी के अलावा शहीदी चौक पर नाके लगाकर गाड़ियों की चैकिंग की।

ट्रैफिक पुलिस बुलेट बाइक चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर उनके चालान काट रही है। चालकों के पास गाड़ी के पूरे पेपर नहीं होने और बाइकों पर तेज आवाज वाले साइलेंसर मिलने पर बाइकों को इम्पाउंड कर लाखों रुपये का चालान किया जा रहा है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

गोहाना में पिछले महीने पुलिस ने 1100 से ज्यादा वाहनों के चालान कर उन पर 28 लाख से ज्यादा का जुर्माना किया है। अगर अप्रैल महीने की बात करें तो गोहाना में पुलिस ने 550 से ज्यादा वाहन चालकों के चालान कर 10 लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया था।

साइलेंसर बदलने वाले दुकानदारों को भी दी चेतवानी
ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज जय भगवान ने बताया कि शहर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान कर रही है। ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ चालान किए जा रहे हैं।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

इसके अलावा शहर में जाम न लगे इसको लेकर 8 पुलिस राइडर लगाई गई और शहर में सफेद पट्टी व गलत साइड में चलने वालों के अलावा ट्रिपल राइडिंग सीट बेल्ट ना लगाने वालों के चालान काटे जा रहे है। इसके अलावा बुलेट बाइकों का साइलेंसर बदलने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई है। अगर कोई दुकानदार बुलेट बाइक पर तेज आवाजाका साइलेंसर बदलेगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author