Haryana News: हरियाणा के पंचकूला को राजधानी चंडीगढ़ से सीधा कनेक्ट करेगी ये नई सड़क, चार महीने में बनकर होगी तैयार

Haryana News: चंडीगढ़ और पंचकूला के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दोनों शहरों को कनेक्ट करने के लिए सुखना झील के पास से आईटी पार्क तक एक नई सड़क बनाई जाएगी, जो अगले चार महीने में बनकर तैयार हो ...

Haryana News: चंडीगढ़ और पंचकूला के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दोनों शहरों को कनेक्ट करने के लिए सुखना झील के पास से आईटी पार्क तक एक नई सड़क बनाई जाएगी, जो अगले चार महीने में बनकर तैयार हो जाएगी। इससे न केवल दोनों शहरों के बीच के संपर्क में सुधार होगा, बल्कि इस हिस्से पर सेक्टर 2, 3 और 7 में भी महत्वपूर्ण विकास होगा। इसके अलावा यहां कई प्रोजेक्ट्स को लेकर भी प्लानिंग की गई है।

एक किलोमीटर में काम होना अभी बाकी है

Haryana News This new road will directly connect Panchkula of Haryana to the capital Chandigarh, work will be completed in the next four months-58194-2

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के अधिकारियों की मानें, तो 1.59 किलोमीटर के खंड में से केवल 1 किमी का काम पूरा होना अभी बाकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले चार महीने में यह काम पूरा हो जाएगा। इसके अलावा डॉल्फिन चौक की तरफ से सड़क पहले ही बनकर तैयार कराई जा चुकी है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

नए प्रोजेक्ट्स की होगी शुरुआत

HSVP के अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क पर एक तरफ सेक्टर 7 है, जबकि दूसरी तरफ सेक्टर 2 और 3 हैं। यह सड़क पंचकूला विकास योजना का हिस्सा है। इसके बाद यहां कई विकास परियोजनाएं आएंगी। यहां घर, ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्क और इस तरह की परियोजनाएं बनाने की योजना है। नई सड़क तैयार होने से यहां सभी विकास कार्यों और प्रॉपर्टी मार्केट को बढ़ावा मिलेगा।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author