Haryana News: हरियाणा की ये 12 सड़कें होगी चकाचक, दिसबंर तक काम होगा पूरा

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि बरोदा विधानसभा क्षेत्र की 12 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 11.20 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत हो गई है ...

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि बरोदा विधानसभा क्षेत्र की 12 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 11.20 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत हो गई है , इनका कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।

श्री राणा आज विधानसभा में सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

कृषि मंत्री ने बताया कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा बरोदा विधानसभा क्षेत्र में 232.90 किलोमीटर लम्बाई की 67 सड़कों का रख-रखाव किया जा रहा है। पिछले 3 वर्षों में 26.73 किलोमीटर लम्बाई की 9 सड़कों के निर्माण व विशेष मरम्मत हेतु 5.48 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

उन्होंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बताया कि भारी वाहनों के आवागमन के कारण 46.44 किलोमीटर लम्बाई की 12 सड़कों की विशेष मरम्मत की आवश्यकता है। इन सड़कों की मरम्मत हेतु 11.20 करोड़ रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है और इनका मरम्मत का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author