Haryana News: हरियाणा के इस गांव में 1 महीने से नहीं आ रही बिजली, SDO ऑफिस पर ग्रामीणों का हंगामा

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के ढाणी गांव में 1 महीने से बिजली की समस्या से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली निगम कार्यालय के बाहर हंगामा कर दिया है। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की । सरपंच सतबीर ने ...

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के ढाणी गांव में 1 महीने से बिजली की समस्या से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली निगम कार्यालय के बाहर हंगामा कर दिया है। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की ।

सरपंच सतबीर ने आरोप लगाया है कि बिजली निगम के अधिकारी ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पैसे मांग रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्का कार्रवाई और बिजली बहाली की मांग की है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

उन्होंने बताया कि आसपास की 4 कॉलोनियों में बिजली प्रभावित है। इनमें बुद्धो माता कॉलोनी, धरमू की ढाणी, राजेंद्र की ढाणी, सरपंच की ढाणी शामिल हैं।

ग्रामीण लाला, धर्मेंद्र, हरविंदर, प्रेम सिंह, सुनील, रामकुमार, जीते,भगतजी, जमना, ममता, निर्मला, फूली, गीता, ललिता, प्रिया, कोमल,पूजा, अतरो, सनिता, संतरा, बीरमती आदि ने बताया कि वे 1 महीने से ज्यादा समय से बिजली की परेशानी का सामना कर रहे हैं। इतनी तेज गर्मी में बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सभी का बुरा हाल है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

लोगों की डिमांड
ग्रामीणों ने बताया कि गांव मुबारिकपुर में उनकी तरफ से कई बार निवेदन और शिकायतें बिजली निगम को दी जा चुकी है। लेकिन अभी तक समस्या को कोई हल नहीं हुआ है। सरकारी मिडिल स्कूल के सामने वाली गली में 63KV का ट्रांसफॉर्मर लगवाया जाए।

इसके अलावा प्रताप सिंह की ढाणी में 25KV, रामकुवांर की ढाणी में 25KV, छोटूराम की ढाणी में 25 KV, धरमू की ढाणी में एक टंकी है इस पर लोड बहुत इसलिए एक और 63KV टंकी लगाई जाए।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

 

About the Author