Haryana News: हरियाणा में टीजीटी और पीजीटी टीचर्स को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एक हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर को लेकर टीजीटी पीजीटी शिक्षकों का रेशनलाइजेशन कर दिया है। जिसके चलते जुलाई पहले हफ्ते में ट्रांसफर ड्राइव खुलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
खबर की मानें, तो कामन में पीजीटी और टीजीटी के 55,767 और पीएमएस और जीएमएस के 14 हजार 946 पद हैं। इस प्रकार कुल पद 70,713 रहेंगे। ये पद मेवात कैडर को छोड़ कर निर्धारित किए गए हैं। ट्रांसफर पालिसी 2025 जल्द जारी होगी। ये पद मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए तय किए हैं।
मिडिल स्कूलों में लेंगे होंगे अधिकतम 39 पीरियड

खबर की माने, तो रेशनलाइजेशन के तहत अब मौलिक स्कूल मुख्य अध्यापकों को मिडिल स्कूलों में अधिकतम 39 पीरियड भी लेने होंगे। सेकेंडरी एजुकेशन हरियाणा के डायरेक्टर ने इस संदर्भ में जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिख कर अवगत भी कराया है।
नई पालिसी के तहत और रिवर्सन के बाद रेशनेलाइजेशन के तहत अब मौलिक स्कूल मुख्य अध्यापकों को मिडिल स्कूलों में अधिकतम 39 पीरियड भी लेने होंगे। हालांकि, वे स्कूल मुखिया की जिम्मेदारी भले निभाएं उनको विद्यार्थियों को पढ़ाना भी होगा।







