Haryana News: हरियाणा में मंडप में बैठे थे दूल्हा-दुल्हन, फिल्मी स्टाइल में पहुंची पुलिस

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में शादी समारोह में अचानक राजस्थान पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शादी कर रहे बिचौलिये को पकड़ लिया। फिर दुल्हन और उसके साथ आए रिश्तेदारों की जांच की गई तो सभी फर्जी निकली। यहां ...

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में शादी समारोह में अचानक राजस्थान पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शादी कर रहे बिचौलिये को पकड़ लिया। फिर दुल्हन और उसके साथ आए रिश्तेदारों की जांच की गई तो सभी फर्जी निकली। यहां तक कि जो लोग दुल्हन के माता-पिता बनकर आए थे वे दुल्हन का नाम भी नहीं जानते थे।

इसका भंडाफोड़ होते ही शादी में अफरा-तफरी मच गई। राजस्थान पुलिस ने इस मामले में शादी जोड़े में आई दुल्हन उसके रिश्तेदारों समेत बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पंजाब से बारात लेकर आया दूल्हा-दुल्हन के लिए लाया लहंगा और अन्य सामान समेट कर लौट गया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

राजस्थान पुलिस ने डबवाली में मारा छापा :

पुलिस के अनुसार हरियाणा के डबवाली में शादी चल रही थी। दुल्हन-दूल्हा मंडप में बैठे थे। इसी दौरान राजस्थान पुलिस वहां पहुंची और पुलिसकर्मियों के शादी समारोह के बीच देख दूल्हा-दुल्हन और उनके रिश्तेदारों के होश उड़ गए।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

पुलिस ने मेहमानों के बीच से बिचौलिए को पकड़ा :
राजस्थान पुलिस ने वहां पर मौजूद लोगों से शादी कराने वाले बिचौलिए के बारे में पूछा। इसी दौरान रेशम सिंह नाम के व्यक्ति ने खुद को बिचौलिया बताया। पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। मेहमानों से जब सवाल किया तो पुलिस ने उनको बताया कि रेशम सिंह के खिलाफ राजस्थान के बीकानेर जिले के कोलायत थाना में 27 मार्च 2024 को मुकदमा दर्ज किया गया था। वह पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा है।

माता-पिता नहीं बता पाए दुल्हन का नाम :
राजस्थान पुलिस के इस खुलासे के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने वहां मौजूद दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवारों को अपने पास बुला लिया। दुल्हन के माता-पिता से पूछा तो लड़की का नाम नहीं बता पाए। इसके बाद उसके अन्य रिश्तेदारों से पूछा तो वे भी आपस में किसी को नहीं जानते थे।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

 

About the Author