Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां दो बेटों ने अपने पिता को मौत की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बाइक पर रखकर कालका नहर के किनारे फेंक दिया। मृतक के बेटे मोहित और दोस्त पवन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों आरोपियों ने पिता की हत्या का सच कबूल लिया है। आरोपियों ने बताया कि वे पिता को मां की पिटाई करने से रोकते थे। लेकिन वो नहीं माने इसलिए गुस्से में आकर उन्होंने मूसल से उनकी हत्या कर दी।
दरअसल, 30 मई को पुलिस को कालाका नहर के पास एक अज्ञात शव मिला था। जांच में पता चला की शव संगवाड़ी के लाल सिंह का है। पूछताछ में परिवार वालों तक पहुंची और पुलिस ने सख्ती से पूछा तो दोनों बेटों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि क्यों उन्होंने पिता की हत्या की और शव को किस तरह ठिकाने लगाया।
जांच पिस्तौल की और खुलासा हत्या का हो गया
धारूहेड़ा CIA पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक पिस्तौल लेकर घुम रहा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया। थाने में लाकर पूछताछ कि तो बेटे ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। इससे नहर किनारे मिले शव की गुत्थी सुलझ गई। रोहित ने बता दिया कि उसने अपने पिता की हत्या की है।








