Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में दुकान में घुसकर दुकानदार की गोलियों से हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। हत्या मामले में लापरवाही बरतने को लेकर फर्रुखनगर थाना SHO संदीप समेत 3 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। हालांकि मंगलवार को ACP सुखबीर ने SHO समेत 4 पुलिकर्मियों को निलंबित करने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया था।
दो गोलियां लगी थी राकेश को
इससे पहले गुरुग्राम पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। आरोपियों में एक फर्रुखनगर और 3 आरोपी झज्जर के इस्लामपुर के निवासी है। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के दौरान मृतक राकेश सैनी के शरीर से 2 गोलियां निकाली है। एक गोली सीने में और दूसरी कोहनी में मिली है।
मृतक राकेश के बड़े भाई तरुण की शिकायत पर चार आरोपियों पीयूष, पंकज, विकास और लोकेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।








