Haryana News: पाकिस्तानी नागरिकों को कल रविवार को हरियाणा छोड़ना होगा। चिकित्सा वीजा धारकों को 29 अप्रैल को हरियाणा से बाहर जाना होगा। यह समय सीमा लंबी अवधि के वीजा, राजनयिक वीजा अथवा आधिकारिक वीजा रखने वाले पाकिस्तानी नागरिकों पर लागू नहीं होगी।
सीएम सैनी ने शुक्रवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि सभी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक इन निर्देशों का सख्ती से पालन करें। पहलगाम हमले पर चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि हमले में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई। ऐसे कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने एक्स दी जानकारी
सीएम सैनी ने X एकाउंट पर लिखा, आज चंडीगढ़ में जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर उच्चस्तरीय मीटिंग की। इसके अंतर्गत जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को लेकर गृह मंत्रालय से जारी निर्देशों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।






