Haryana News: हरियाणा में अप्रैल महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। स्कूली विद्यार्थियों के लिए तो गर्मी और ज्यादा परेशानी भरी साबित हो रही है। इसी गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने कुछ नियम बनाए हैं।
स्कूलों में नए नियम लागू
ज्यादा गर्मी को देखते हुए स्कूल प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों के बाद अब अंबाला के सभी स्कूलों में नए परिवर्तन लागू कर दिए गए हैं।
इसके तह स्टूडेंट्स में थोड़ी-थोड़ी देर बाद पानी पीने के लिए रिमांडर बेल बजाई जाएगी। इसी दौरान बच्चों को पीने के पानी के लिए याद दिलाया जाएगा। इससे बच्चों को गर्मी से रहात मिलेगी। साथ ही उनके शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं रहेगी।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क
जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि गर्मी की वजह से जिले के सभी स्कूलों में रिमांडर बेल बजाने के आदेश जारी किए गए हैं। इससे बच्चे थोड़ी-थोड़ी देर बाद पानी पी सकेंगे।
उन्होंने कहा कि इस विषय में विभाग द्वारा मीटिंग का आयोजन किया गया था और सभी स्कूलों को इस विषय में आदेश भेजे गए हैं। इसके अलावा सभी स्टूडेंट खुद भी अपना ध्यान रखें।
शिक्षा विभाग द्वारा आदेश दिए गए हैं कि सुबह की प्रार्थना छाया वाले स्थान पर कारवाई जाए क्योंकि सुबह बहुत ज्यादा धूप हो जाती है। ऐसे में बच्चे बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। गर्मियों की छुट्टियों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब भी सरकार को उचित लगेगा वह छुट्टियों के बारे में फैसला करेगी।





