Haryana News: हरियाणा में एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, ये थी वजह ?

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में देर रात कर्ज से परेशान होकर एक परिवार के 7 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सभी लोग घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तड़प रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर ...

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में देर रात कर्ज से परेशान होकर एक परिवार के 7 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सभी लोग घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तड़प रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें 6 लोगों की सेक्टर 26 प्राइवेट अस्पताल और एक की सेक्टर 6 के सरकारी अस्पताल में मौत हो गई।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। वे पंचकूला के किराए के मकान में रह रहे थे। मृतकों में प्रवीण मित्तल और उनकी पत्नी, बुजुर्ग माता-पिता और 3 बच्चे शामिल है।

जानकारी के अनुसार प्रवीण मित्तल ने देहरादून में टूर एंड ट्रैवल्स का बिजनेस शुरु किया था। वहां उसे बहुत घाटा हो गया। इसी से आहत होकर पूरे परिवार ने यह कदम उठाया।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

रात 11 बजे पुलिस को कॉल आई
रात को करीब 11 बजे डायल 11 पर फोन आया कि सेक्टर 27 में मकान नंबर 1204 के सामने गाड़ी में बैठे लोगों ने जहर खाकर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। गाड़ी में बेसुध हालत में मिले 6 लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

 

Namo Bharat RRTS now extended to Behror! Rao Inderjit's major announcement | Haryana and Rajasthan to benefit.
नमो भारत RRTS अब बहरोड़ तक, राव इंद्रजीत का बड़ा ऐलान , हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा फायदा

About the Author