Haryana News: हरियाणा में नामी गैंगस्टर का एनकाउंटर, 2 लाख का रखा था ईनाम, महज 22 साल की उम्र में बना बड़ा अपराधी

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर आ रही है। यहां दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर रोमिल वोहरा को मार गिराया है। इस मुठभेड में STF के 2 जवान भी ...

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर आ रही है। यहां दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर रोमिल वोहरा को मार गिराया है। इस मुठभेड में STF के 2 जवान भी घायल हो गए है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी रोमिल वोहरा यमुनानगर के कांसापुर रोड के अशोक विहार कॉलोनी का रहने वाला था। पुलिस का दावा है कि उसने 8 महीने के भीतर 4 मर्डर किए थे। रोमिल की उम्र महज 22 साल थी और उसने बीए तक पढ़ाई की थी।

डीएसपी ने की पुष्टी

Encounter of a famous gangster in Haryana, a reward of Rs 2 lakh was announced

पुलिस के मुताबिक,  रोमिल वोहरा पर यमुनानगर के तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र में शराब कारोबारी शांतनु हत्याकांड जैसे संगीन मामलों में आरोपी था। वह लंबे समय से पुलिस के रडार पर था और इसके अलावा भी कई आपराधिक मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। खबरों की मानें, तो अंबाला STF के डीएसपी अमन कुमार ने एनकाउंटर की पुष्टि की है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पुलिस को देखते ही रोमिल ने की फायरिंग

हरियाणा STF को गुप्त सूचना मिली थी कि रोमिल वोहरा दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास मौजूद है। इसके बाद STF ने इलाके में घेराबंदी कर ऑपरेशन शुरू कर दिया। ऑपरेशन के दौरान जैसे ही STF ने जैसे ही रोमिल को घेरने की कोशिश की, उसने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई की। जिसके चलते रोमिल वोहरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मुठभेड़ में STF के दो जवान भी घायल हुए हैं। उनका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये रहा है रोमिल का आपराधिक इतिहास

बताया जा रहा है कि रोमिल वोहरा का नाम हरियाणा और आसपास के इलाकों में अपराध की दुनिया में बड़ा नाम था। यमुनानगर में हुए तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र के शांतनु मर्डर केस में भी वह शामिल था। इसके सबूत भी पुलिस के पास है। इसके अलावा वह हत्या, लूट और फिरौती जैसे कई संगीन अपराधों में भी शामिल था। पुलिस ने उस पर दो लाख का इनाम घोषित किया हुआ था।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author