Haryana News: हरियाणा में इन 14 स्कूलों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई, सीबीआई ले गई रिकॉर्ड

Haryana News: हरियाणा के राजकीय विद्यालयों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के राजकीय स्कूलों में दो साल में फर्जी एडमिशन, ग्रांट और मिड डे मील घोटाले की जांच अब सोनीपत पहुंच गई है। बताया जा रहा ...

Haryana News: हरियाणा के राजकीय विद्यालयों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के राजकीय स्कूलों में दो साल में फर्जी एडमिशन, ग्रांट और मिड डे मील घोटाले की जांच अब सोनीपत पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की एक टीम सोनीपत पहुंची। जिसे सोनीपत शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने 14 विद्यालयों का रिकॉर्ड सौंपा है। यह मामला 2014 से 2016 तक के दो शैक्षणिक सत्रों में गड़बड़ का बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 स्कूलों में प्रदेश भर में तकरीबन 4 लाख विद्यार्थियों का फर्जी एडमिशन दिखा कर ग्रांट और मिड डे मील की राशि में घोटाला किया गया है। सीबीआई को दिए गए रिकॉर्ड में जिला के 14 राजकीय विद्यालयों का दोनों शैक्षणिक सत्र के दौरान के दाखिला, नामांकन संख्या, ग्रांट रजिस्टर, विद्यार्थियों के लिए आने वाली वर्दी, स्टेशनरी, मिड-डे मील ग्रांट और स्कॉलरशिप पर करोड़ों रुपये की ग्रांट खर्च की गई थी, सभी की जानकारी है। बता दें कि वर्ष 2014 में ऑनलाइन पोर्टल पर विद्यालयों के दर्ज रिकॉर्ड का मिलान नहीं हुआ था। ऐसे में वर्ष 2016 में प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों में 4 लाख फर्जी एडमिशन का घोटाला सामने आया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पहले इस मामले की जांच पुलिस कर रही थी। हालांकि, 2019 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी।

क्या बोलीं उप जिला शिक्षा अधिकारी

Haryana News Major action can be taken against these 14 schools in Haryana, CBI took the records

सोनीपत के उप जिला शिक्षा अधिकारी मंजू गर्ग का कहना है कि सीबीआई की ओर से मांगे गए 14 राजकीय विद्यालयों का दाखिला और ग्रांट संबंधी रिकॉर्ड सौंप दिए गए है। यह मामला साल 2014 से 2016 तक के दो वर्षीय शैक्षणिक सत्र का राजकीय विद्यालयों के दाखिला और ग्रांट से जुड़ा हुआ है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग की ओर से सीबीआई को रिकॉर्ड सौंप दिया गया है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

 

इन स्कूलों का दिया गया ब्योरा

  1. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेगा, गन्नौर।
  2. राजकीय प्राथमिक पाठशाला, मंडी, गन्नौर।
  3. राजकीय प्राथमिक पाठशाला, गढ़ी सराय नामदार खां, गोहाना।
  4. राजकीय प्राथमिक पाठशाला, सरगथल, गोहाना।
  5. राजकीय प्राथमिक पाठशाला, गढ़वाल, कथूरा ।
  6. राजनीतिक प्राथमिक विद्यालय, कथूरा।
  7. राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय, खरखौदा।
  8. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा ।
  9. पॉलिटिकल प्राइमरी स्कूल, छतेहरा, मुंडालाना।
  10. राजकीय प्राथमिक पाठशाला, चिड़ाना, गोहाना।
  11. राजकीय प्राथमिक पाठशाला, अकबरपुर बारोटा, राई।
  12. राजकीय प्राथमिक पाठशाला, कुंडली, राई
  13. राजकीय प्राथमिक पाठशाला, मंडी, सोनीपत।
  14. राजकीय प्राथमिक पाठशाला, मॉडल टाउन-3, सोनीपत।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author