Haryana News: हरियाणा के यमुना नगर में तेंदुए का आतंका देखने को मिला है। यहां तेंदुए ने मनीष नाम के युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले से युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। वहीं किसी वाहन की टक्कर से तेंदुआ भी घायल हो गया है। फिलहाल, वन विभाग की टीम जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, प्रतापनगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि किशनपुरा गांव निवासी मनीष कुमार खनन जोन में मुंशी की नौकरी करता है। वह बाइक से अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। जैसे ही वह भूड़कलां पावर हाउस के पास पहुंचा तो अचानक से तेंदूए ने उस पर हमला कर दिया। उसने शोर मचा दिया। इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों का शोर सुनकर चीता भाग गया। इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
खबरों की मानें, तो इसके कुछ देर बाद उसी जगह पर घायल अवस्था में मिला। जहां उसने युवक पर हमला किया था। इसके बाद लोगों ने वन विभाग की टीम को जानकारी दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के रेस्क्यू के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
वहीं इस मामले में वाइल्ड लाइफ निरीक्षक लीलू राम का कहना है कि तेंदुए के घायल होने की जानकारी मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।








