Haryana News: हरियाणा के इस जिले में देर रात नाइट आउट पर निकला तेंदुआ!, दहशत में लोग, वन विभाग ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर जिले में शनिवार को चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रतापनगर इलाके में सड़क पर एक तेंदुआ घूमता हुआ नजर आया। वह रात के अंधेरे में सड़क पर आराम से लेटा हुआ था। जैसे ...

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर जिले में शनिवार को चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रतापनगर इलाके में सड़क पर एक तेंदुआ घूमता हुआ नजर आया। वह रात के अंधेरे में सड़क पर आराम से लेटा हुआ था। जैसे रात में नाइट आउट पर निकला हो। जिसे देखकर आसपास से गुजरने वाले लोग घबरा गए और मामले की जानकारी वन विभाग की दी।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने तुरंत इलाके में पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है।

वहीं वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि तेंदुए को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इस बीच वन विभाग ने आसपास के लोगों से सतर्क रहने और रात में बाहर न निकलने सलाह दी है।

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

तेंदुए की एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। जिसे आप देख सकते हैं।

Brutality in Rewari: Brutality against a 10-month-old girl
Rewari में दरिंदगी: 10 माह की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार
About the Author