Haryana News: हरियाणा में Jio Air Fiber और जियो फाइबर ने मचाई धूम, 3.5 लाख से अधिक परिसरों को जोड़ा

Haryana News: हरियाणा के अधिकतर ग्रामीण परिदृश्य में डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देते हुए, रिलायंस जियो ने अपनी जियो एयर फाइबर और जियो फाइबर सेवाओं का तेजी से विस्तार करके राज्य में 3.52 लाख परिसरों को हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड और विश्व ...

Haryana News: हरियाणा के अधिकतर ग्रामीण परिदृश्य में डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देते हुए, रिलायंस जियो ने अपनी जियो एयर फाइबर और जियो फाइबर सेवाओं का तेजी से विस्तार करके राज्य में 3.52 लाख परिसरों को हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड और विश्व स्तरीय घरेलू मनोरंजन से जोड़ा है।

अप्रैल 2025 के महीने के लिए जारी भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की नवीनतम ग्राहक डेटा रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो की 5जी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) सेवा – जियो एयर फाइबर – हरियाणा में 83.4% की विशाल बाजार हिस्सेदारी के साथ अग्रणी है।

30 अप्रैल, 2025 तक राज्य में जियो एयर फाइबर के 1.91 लाख ग्राहक हैं, जबकि इसका प्रतिस्पर्धी, 30 अप्रैल 2025 तक सिर्फ 37,846 ग्राहकों के साथ काफी पीछे रहा ।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जियो एयर फाइबर के ग्राहक अपने निकटतम प्रतिस्पर्धी की तुलना में पांच गुना अधिक हैं। जियो एयर फाइबर के ग्राहकों की संख्या मार्च 2025 में 1.66 लाख से बढ़कर अप्रैल, 2025 में 1.91 लाख हो गई, जो 15% की मजबूत मासिक वृद्धि दर्शाती है।

इसके अलावा, ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में 1.61 लाख ग्राहक हाई स्पीड जियो फाइबर सेवा से जुड़े हैं।

जियो एयर फाइबर और जियो फाइबर सेवाएं राज्य के शहरों और हजारों गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों सहित सभी 22 जिलों में उपलब्ध हैं, जिससे डिजिटल समावेशन को बढ़ावा मिला है और राज्य के लोगों के लिए नए अवसरों के द्वार खुले हैं।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

जियो एयर फाइबर ने हरियाणा के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया है, डिजिटल समावेशन को बढ़ावा दिया है और छात्रों, पेशेवरों, छोटे व्यवसाय चलाने वाले लोगों, कंटेंट क्रिएटर्स और उद्यमियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को सशक्त बनाया है।

जियो एयर फाइबर टीवी या ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ताओं को एक एकीकृत सेवा के माध्यम से विश्व स्तरीय घरेलू मनोरंजन, ब्रॉडबैंड और डिजिटल अनुभव में अपग्रेड करने का अवसर प्रदान करता है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author