Haryana News: हरियाणा के भिवानी में घायल सांप का हुआ ऑपरेशन, टांके लगाकर बचाई गई जान, देखने वाले हैरान!

Haryana News: अक्सर आपने देखा होगा कि लोग सांप से डर जाते हैं और दूर भाग जाते हैं। इसी बीच हरियाणा के भिवानी से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां घायल सांप की सर्जरी की गई और उसकी जान ...

Haryana News: अक्सर आपने देखा होगा कि लोग सांप से डर जाते हैं और दूर भाग जाते हैं। इसी बीच हरियाणा के भिवानी से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां घायल सांप की सर्जरी की गई और उसकी जान बचा ली गई। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, भिवानी के पशुपालन विभाग के वेटनरी पॉलीक्लीनिक ने एक घायल सांप का सफल ऑपरेशन किया गया है। इस जटिल प्रक्रिया के बाद सांप पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है और जिन डॉक्टरों ने यह सर्जरी की है। उनकीइस उपलब्धि की सराहना उच्च अधिकारी सराहना करते हुए नजर आएं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

बताया जा रहा है कि वेटनरी पॉलीक्लीनिक के पशु चिकित्सक डॉ. सुभाष ने घायल सांप को एनेस्थीसिया दिया और फिर इसके बाद डॉ. जोनी ने सांप का ऑपरेशन किया था।

खबरों की मानें, तो पशु चिकित्सक डॉ. सुभाष ने बताया कि अस्पताल में एक वन्यजीव प्रेमी ने फोन किया था और सांप के घायल होने की खबर दी थी। उसने बताया था कि सांप की हालत बेहद खराब है। जैसे ही उन्होंने जानकारी मिली तो उसके हिसाब से तुरंत ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी गई। जब सांप को पॉलीक्लिनिक लाया गया तो पता चला कि सांप की बॉडी का कुछ हिस्सा कटा हुआ था और उसे अंदर से काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा था। ऐसे में अगर सांप का ऑपरेशन नहीं किया जाता तो उसकी जान जा सकती थी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

ऑपरेशन करने से पहले सांप को बेहोश किया गया और सर्जरी करते हुए उसे टांके लगाए गए। यह ऑपरेशन सफल रहा और सांप सुरक्षित है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author