Haryana News: हरियाणा के इस 500 रुपये कमाने वाले सैलून को इनकम टैक्स ने भेजा नोटिस, 37 करोड़ रुपये करने होंगे जमा

  Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में एक सैलून संचालक को इनकम टैक्स विभाग की ओर से 37.87 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा दिया गया है। जिसके बाद सैलून संचालक और उसके परिवार के होश उड़े हुए हैं। रेवाड़ी ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

 

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में एक सैलून संचालक को इनकम टैक्स विभाग की ओर से 37.87 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा दिया गया है। जिसके बाद सैलून संचालक और उसके परिवार के होश उड़े हुए हैं।

रेवाड़ी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 2500 रुपये की रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार
रेवाड़ी में ACB टीम का ट्रैप: रिश्वत लेते सहकारी समिति का सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, यह मामला सिरसा के अली मोहम्मद गांव का है। यहां रहने वाले राकेश कुमार ने बताया कि वह पिछले 10 साल से सैलून चला रहा है। डेरा सच्चा सौदा के पास ही उसका सैलून है। 29 मार्च को जब वह दुकान पर नहीं था। तब डाकिया उसकी दुकान पर आया और उसके नाम का एक लिफाफा दे गया। जब राकेश दुकान पर लौटा तो पड़ोसी दुकानदार ने उसे यह लिफाफा दे दिया।

राकेश ने बताया कि उस लिफाफे पर उसका नाम लिखा हुआ था।  उस पर राकेश कुमार नाम लिखा हुआ था। अंदर से लिफाफा खोल कर देखा तो सब कुछ अंग्रेजी में लिखा हुआ था। वह केवल 5वीं तक ही पढ़ा हुआ है। इसलिए उसे कुछ समझ नहीं आया और उसने यह लिफाफ अपने जानकार को दिकाया। उसने राकेश को बताया कि यह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का नोटिस है और तुम्हें 37 करोड़ 87 लाख 61 हजार 561 रुपए का इनकम टैक्स जमा करना है।

स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट: 18 नवंबर को पोर्टल लॉन्च और लाल डोरा मालिकाना हक को लेकर रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा की बैठक।
स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट : 18 नवंबर को लॉन्च होगा पोर्टल, देखें डीसी ने क्या निर्देश दिए

इस पर राकेश को यकीन नहीं हुआ क्योंकि वो सिर्फ रोजाना 500 रुपये ही कमाता है, जिसमें उसका गुजारा ही काफी मुश्किल से होता है। इसलिए उसने अपने जाने वाले व्यक्ति से कहा कि यह किसी और का होगा। लेकिन, उसके जानकार ने बताया कि यह तुम्हारे नाम पर है और इसमें तुम्हारे पिता का नाम भी लिखा है। जिसके बाद राकेश हैरान रह गया और अब उसे समझ नहीं आ रहा है क्यां करें।

खबरों की मानें, तो यह नोटिस भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस इनकम टैक्स डिपार्टमेंट सिरसा की ओर से जारी किया गया है। नाम और पते के अलावा PAN नंबर भी सैलून संचालक का ही है। इस नोटिस का 9 अप्रैल तक जवाब मांगा है।

रेवाड़ी साइबर ठगी मामले में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी से जुड़ी तस्वीर।
रेवाड़ी साइबर ठगी: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगे थे 3.50 लाख रुपये, उत्तराखंड से आरोपी गिरफ्तार

About the Author

Related Articles