Haryana News: हरियाणा में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, पति ने रंगेहाथों पकड़ा तो कर दिया…

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादीशुदा प्रेमिका से लव अफेयर के चलते युवक की हत्या कर दी गई। युवक रात में गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गया था। आरोप है ...

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादीशुदा प्रेमिका से लव अफेयर के चलते युवक की हत्या कर दी गई। युवक रात में गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गया था। आरोप है कि इसी दौरान महिला के पति ने उसे पकड़ लिया और हत्या कर शव को सिद्धमुख नहर में फेंक दिया।

युवक के परिजनों का कहना है कि प्रेमिका के पति ने ही हत्या से पहले उन्हें फोन कर कहा था कि “तेरा बेटा मेरे पास है, ले जा इसे…”

परिजनों मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कुछ घंटों बाद ही युवक के शव को नहर से बरामद कर लिया। मृतक शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जानें पूरा मामला…

2 साल से चल रहा था शादीशुदा युवती से अफेयर
जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के गांव काबरेल के रहने वाले 19 साल के अंकित का 2 साल से एक शादीशुदा महिला से लव अफेयर चल रहा था। 9 जून की रात को वह महिला से उसके घर मिलने पहुंचा था।

पुलिस ने 10 जून को दर्ज की थी शिकायत
अंकित जब 9 जून की रात को घर वापस नहीं लौटा तो उसके दादा गिरधारी लाल ने भूना थाना पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने उसके छिपा लिया है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

सभी थानों की पुलिस ढूंढ रही थी
शिकायत मिलने के बाद भूना और आसपास के थानों की पुलिस अंकित को ढूंढने में लग गई थी। इसी बीच वीरवार रात को युवक का शव सिद्धमुख नहर से बरामद हुआ। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे।

जानकारी के अनुसार, जिस महिला के साथ युवक का अफेयर था, वह महिला पहले से दो बच्चों की मां है। अब वह प्रेग्नेंट है और तीसरे बच्चे की मां बनने वाली है।

पुलिस बोली- मामले की जांच कर रहे
भूना थाना SHO सुरेंद्र ने बताया कि अंकित नाम का लड़का गुम हो गया था। उसके संबंध में FIR दर्ज हुई थी। उसका शव नहर में मिला है। उसको बहुत चोटें लगी हुई है। बाकि पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author