Haryana News: हरियाणा के जींद जिले में देवर अपनी भाभी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना के मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के मुताबिक किशनपुरा गांव निवासी रोहताश की पत्नी सुनीता शाम को अपने छोटे देवर सुखदेव के घर की ओर जा रही थी। गांव के चौक पर शराब के नशे में धूत उसका देवर हुकम सिंह खड़ा था। हुकम सिंह ने सुनीता पर चाकुओं से हमला कर दिया। चाकू सुनीता की छाती में जा लगा और फंस गया।
मौके पर ही हुई महिला की मौत
चाकू लगते ही सुनीता बेहोश होकर गिर गई। हुकम सिंह मौक से फरार हो गए। आसपास के लोगों न सुनीता के बेटे ने उसे जींद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौक पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
नशे में था आरोपी देवर
मृतका का शव जींद के सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। हुकम सिंह सुनीता का सगा देवर है। अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।








