Haryana News: हरियाणा के चरखी दादरी में डॉक्टर दंपती ने पेश की मिसाल, महज 1 रुपए में की शादी

Haryana: हरियाणा के चरखी दादरी में एक डॉक्टर दंपती ने नई मिसाल पेश करते हुए सिर्फ 1 रुपए में शादी कर ली। डॉक्टर दंपती की यह अरेंज मैरिज थी। हालांकि जब रिश्ता तय हुआ था, तो दुल्हन के पिता ने ...

Haryana: हरियाणा के चरखी दादरी में एक डॉक्टर दंपती ने नई मिसाल पेश करते हुए सिर्फ 1 रुपए में शादी कर ली। डॉक्टर दंपती की यह अरेंज मैरिज थी। हालांकि जब रिश्ता तय हुआ था, तो दुल्हन के पिता ने कहा था कि उनके पास दहेज देने के लिए पैसे नहीं हैं, वो किसान है।

इस पर दूल्हे के रिटायर्ड अधिकारी पिता ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए। अब जब शादी हो गई है, तो दुल्हन एक सूटकेस लेकर मायके से ससुराल पहुंची। चरखी दादरी के दूल्हे और भिवानी की दुल्हन की शादी की इलाके में बहुत चर्चा हो रही है।

कैसे हुई यह शादी?

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

चरखी दादरी के रहने वाले डॉ. रमेश रोहिला ने बताया यह शादी कैसे हुई। उन्होंने कहा कि वो कृषि विभाग से रिटायर्ड SDO हैं। वह अपने बेटे डॉ. अरूण रोहिला के लिए लड़की ढूंढ रहे थे।

इसी दौरान परिचित से पता चला कि भिवानी में किसान की बेटी संतोष है, जिसने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से PhD कर रखी है। फिर उनका इस शादी के लिए मन बना।

लड़की के पिता ने कर दिया था मना

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

हालांकि जब लड़की के पिता को इस बात की जानकारी हुई, तो उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से अरूण और संतोष की जोड़ी नहीं मिलती। ये रिश्ता नहीं हो सकता। उन्होंने इस शादी के लिए मना कर दिया था।

लड़की के पिता का कहना था कि उनके पास दहेज देने के लिए कुछ नहीं हैं, वो एक छोटे से किसान है। उन्होंने बहुत मेहनत से अपनी बेटी को पढ़ाया है। इस पर दूल्हे के पिता ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए और फिर शादी की बात पर सहमति हुई।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author