Haryana News: हिसार पुलिस अधिक्षक ने जारी की एडवाइजरी, बोले- अफवाहों पर ध्यान न दे, सोशल मीडिया पर फैली खबरों की पुष्टि करे

Haryana News: भारत – पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते पुलिस अधीक्षक हिसार श्री शशांक कुमार सावन ने आमजन के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि सावधान रहे, घबराए बिल्कुल भी नहीं। किसी भी अफवाह पर ध्यान ...

Haryana News: भारत – पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते पुलिस अधीक्षक हिसार श्री शशांक कुमार सावन ने आमजन के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि सावधान रहे, घबराए बिल्कुल भी नहीं। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे। सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, X (twitter), facebook आदि पर फैली खबरों की पुष्टि करे। बिना पुष्टि किसी भी खबर को फॉरवर्ड न करे।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा है कि सबसे पहले जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। घर में सबसे सुरक्षित कमरा पहचानें (जहाँ खिड़कियाँ न हों)। बाहर हों तो पास के मजबूत ढांचे या निचली जगह में लेट जाएं। तत्काल रिकॉर्डिंग या विडियो बनाने के लिए बाहर न दौड़ें। इमरजेंसी किट तैयार रखें। पहचान पत्र, जरूरी दवाइयाँ, पानी, सूखा खाना, मोबाइल चार्जर, फ्लैशलाइट एक किट बैग में रखें जो तुरंत उठाकर निकला जा सके।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

उन्होंने कहा कि अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें। सरकारी ऐप (NDMA), AIR, और DD News जैसे विश्वसनीय स्रोतों से ही अपडेट लें। सोशल मीडिया जैसे WhatsApp, Twitter या Facebook पर फैली खबरों की पुष्टि करें।

उन्होंने कहा कि आप सभी मानसिक संतुलन बनाए रखे। दिन में 2 बार से ज्यादा खबरें न देखें।4-4-4-4 बॉक्स ब्रीदिंग करें। 4 सेकंड सांस लें → रोकें → बाहर छोड़ें → रोकें → दोहराएं। पूजा, प्रार्थना या ध्यान करें। बच्चों से डर की बात नहीं, दिनचर्या बनाए रखें। उन्हें खेल, पढ़ाई, कहानियाँ आदि में व्यस्त रखे।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

समुदाय के साथ जुड़ें। पड़ोसियों से संपर्क रखें, बुजुर्गों की सहायता करें। कोई भी संदिग्ध चीज दिखे तो पुलिस को सूचित करें, न कि सोशल मीडिया पर डालें। किसी भी खबर का फैक्ट-चेक वेबसाइट (PIB Fact Check, Alt News) से सत्यापन करें।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि हमें यह याद रखना है कि हिम्मत शोर नहीं करती, तैयारी करती है। अपने भीतर डर को जगह न दें, बस तैयारी रखें। रोज़ जीवन की एक चीज़ पर ध्यान दें जो आपको ख़ुशी देती हो। जैसे संगीत, खाना बनाना, किताबें, या बच्चों के साथ समय।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

उन्होंने कहा कि “आप सैनिक नहीं हैं, लेकिन राष्ट्र की हिम्मत आप हैं।” घबराएँ नहीं — सतर्क रहें, संगठित रहें और सकारात्मक रहें।

About the Author