Haryana News: हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर पपला गुर्जर 5 केसों में हुआ बरी, ऐसे बना पहलवान से गैंगस्टर

Haryana News: हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को बड़ी राहत मिली है। नारनौल की सेशन कोर्ट ने पपला गुर्जर को 5 केसों में बरी कर दिया है। महेंद्रगढ़ जिले की अलग-अलग अदालतों ने उसे दोषी ठहराया था। ...

Haryana News: हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को बड़ी राहत मिली है। नारनौल की सेशन कोर्ट ने पपला गुर्जर को 5 केसों में बरी कर दिया है। महेंद्रगढ़ जिले की अलग-अलग अदालतों ने उसे दोषी ठहराया था। इसके बाद पपला ने फैसलों को नारनौल की सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी।

शुक्रवार को सुनवाई करते हुए सेशन कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। पपला गुर्जर पर हरियाणा और राजस्थान में मर्डर, लूट, फिरौती समेत कई मामले दर्ज है। फिलहाल पपला गुर्जर भौंडसी जेल में बंद है। शुक्रवार को वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुआ।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इन केसों में बरी हुआ पपला गुर्जर
आदेश सुनाते समय आरोपी के वकील कुलदीप सिंह भरगड़ उपस्थित रहे। आरोपी को वीसी के माध्यम से हाजिर किया गया। वकील के मुताबिक विक्रम उर्फ पपला गुर्जर आज जिन केसों में बरी हुआ है, उन केसों में 3 केस लड़ाई झगड़े संबंधित थे। जिसमें FIR होने के बाद वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ। कोर्ट ने उसको भगोड़ा घोषित कर दिया था।

वहीं, एक केस महेंद्रगढ़ कोर्ट परिसर में भागने का था। इन सभी केसों में वह बार-बार कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो निचली कोर्ट ने उसको सजा सुना दी। इसके बाद उसने सेशन कोर्ट में इनके खिलाफ अपील की थी, जिसको कोर्ट ने आज मंजूर कर लिया।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author